फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परागपुर में 25 को होगा राज्य स्तरीय समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को परागपुर में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव गगन पराशर, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यालय प्रभारी वरुण पटियाल और जसवां-परागपुर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रवास को ऐतिहासिक बताते हुए क्षेत्र के लिए एक बड़े बदलाव का संकेत दिया। उन्होंने विधायक बिक्रम ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब वह स्वयं मंत्री थे, तब उन्होंने इन कार्यालयों को समय पर सुचारु रूप से क्यों नहीं चलाया। प्रशासनिक स्तर पर इस कदम से जसवां-परागपुर क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा परागपुर के सर्वांगीण विकास की नई इबारत लिखेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें