फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
भाटी के सेना जवान सचिन शर्मा का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करते शस्त्र सीमा बल के जवान - फोटो : Kangra
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। भवारना के भाटी गांव के सचिन शर्मा को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई की गई। सचिन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के दिल्ली मुख्यालय आरके पुरम (सीएपीएफ) में बतौर लिपिक कार्यरत थे और कुछ समय से बीमार थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वह जून माह में छुट्टी आए थे। उस दौरान उनकी घर पर तबीयत खराब हुई। उपचार के लिए वह सीटी अस्पताल कांगड़ा गए, जहां से उन्हें पता चला कि उनके पेट में कुछ गंभीर बीमारी है। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें किसी बड़े अस्पताल में उपचार के लिए जाने को कहा। जून माह से उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था। लगातार उपचार के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई और शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका निधन हो गया।
एसएसबी के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को शनिवार को भवारना लाया गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ भवारना के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। भतीजे ने मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे आठ साल की एक बेटी सेजल और पांच वर्षीय बेटे राधे को छोड़ गए हैं। उनकी शादी 2012 में जिला ऊना के गांव ननावीं में हुई थी। सचिन के पिता भी एसएसबी में ही सेवारत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें