फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंज महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे

विज्ञापन
लंज महाविद्यालय में कक्षाओं को बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा) राजकीय महाविद्यालय लंज में सुविधाओं के लिए विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। शुक्रवार को विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने टीचर दो -टीचर दो के नारे लगाए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक कॉलेज में पूरा स्टाफ मुहैया नहीं करवाया जाता है, तब तक विद्यार्थी किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। यहां तक कि छात्र-छात्राएं कॉलेज के उद्घाटन समारोह में भी शिरकत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जानबूझ कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका खामियाजा सरकार को विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।
साक्षी जंवाल, शिवाली शर्मा, सिमरन, नैना ठाकुर, प्रीति, आंचल, काजल, नेहा, शिवानी, अंजली, कीर्ति, स्नेहा, पूजा, पारूल, अर्पना, रोजी, स्वाति, शबनम, ईशा, शिल्पा, शीतल, अनुराधा, पुलकित, प्रशांत मेहरा, राहुल, अजय, परिवेश, प्रफुल्ल पाठक, नितिश, विनय, साहिल, अखिल, नितिश खुराना का कहना है कि कॉलेज में साइंस कक्षाएं भी इसी सत्र से शुरू हुई हैं, लेकिन पिछले पांच सालों से कॉलेज में खाली पड़े पदों को नहीं भरा गया है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द मांगो को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें