फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा के बीहन में स्लेटपोश मकान जला

Sat, 30 Mar 2024 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत ग्राम पंचायत बीहन के गांव नंगल में शुक्रवार शाम को एक स्लेटपोश मकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक शीला देवी पत्नी दिवंगत ज्ञान चंद और कौशल्या देवी पत्नी दिवंगत मुंशी राम एक स्लेटपोश मकान में रहती हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शीला देवी का घरेलू गैस सिलिंडर खाली हो गया था।
विज्ञापन


उन्होंने नए गैस सिलिंडर को लगाने के लिए भतीजी के पति को बुलाया। उसने नया गैस सिलिंडर लगा दिया, लेकिन शीला देवी के गैस बर्नर ऑन करते ही पाइप ने आग पकड़ ली। दोनों तुरंत बाहर निकल आईं। ग्राम पंचायत बीहन के प्रधान तरसेम राणा ने कहा कि प्रभावित परिवार काफी गरीब है। इसलिए प्रशासन जल्द प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें