फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंजीनियरिंग कॉलेज के छह छात्रों ने पास की गेट परीक्षा

Thu, 09 Apr 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने गेट परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के छह छात्रों आकर्षित डोगरा, शुभम शर्मा, तनुज रकवाल, प्रियंका, निखिल कुमार और मुस्कान ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि आकर्षित डोगरा ने 615 गेट स्कोर और 1893वां ऑल इंडिया रैंक प्राप्त किया है। शुभम शर्मा ने 536 स्कोर (रैंक 2587) और तनुज रकवाल ने 459 स्कोर (रैंक 4393) हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार और विभागाध्यक्ष डॉ. कपिल देव सहित समस्त संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें