फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में लगाए जाएं क्षय रोग से जुड़े साइन बोर्ड : डॉ. सूद

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. निकेत, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर प्रतिनिधि और कांगड़ा के टीबी कार्यक्रम से जुड़े स्टाफ ने भाग लिया। बैठक का संचालन जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला क्षयरोग कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने किया। उन्होंने जिले की सभी पंचायतों में क्षय रोग कार्यक्रम से जुड़े साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। वहीं, जिले में चल रही टीबी उन्मूलन संबंधी गतिविधियों से जुड़ी विस्तृत चर्चा की। डॉ. सूद ने स्टाफ को निर्देश दिए कि टीबी के साथ जी रहे पात्र लोगों को निक्षय मित्र बनाकर टीबी मरीजों की साइको सोशल सपोर्ट करें। उन्होंने टीबी के साथ जी रहे लोगों तक निक्षय पोषण किट सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें