फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शुभम वायु सेना में बने अफसर

विज्ञापन
जीएवी स्कूल पहुंचे शुभम राणा परिजनों व स्कूल स्टाफ़ के साथ। संस्थान
विज्ञापन
कांगड़ा। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के छात्र शुभम राणा भारतीय वायु सेना में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर ज्वाइन करेंगे। शुभम राणा ने सीडीएस एनसीएटी 2025 की परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शुभम राणा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा और माउंट कार्मल स्कूल गगल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एलपीयू जालंधर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। शुभम राणा के पिता विजय सिंह सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। माता वंदना राणा गृहिणी हैं। शुभम की सफलता पर प्रधानाचार्य डाॅ. सुरेश शर्मा और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें