लंबागांव के घंरु स्थित गुग्गा गंगोटी मंदिर में राम कथा का आनन्द लेते श्रद्धालु फोटो स्त्रोत स
लंबागांव (कांगड़ा)। अपर लंबागांव के घंरू स्थित गुग्गा गंगोटी मंदिर में श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास मधुकर व्यास ने प्रभु श्रीराम के दिव्य अवतरण का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि निष्कपट पुकार और अटूट श्रद्धा होने पर परमात्मा भक्तों की रक्षा और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए धरा पर अवतरित होते हैं। प्रभु श्रीराम का जीवन मानवता को मर्यादा, त्याग और धर्मनिष्ठा की सीख देता है। जन्मोत्सव प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन गाकर खुशियां मनाईं और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। संवाद