रेलवे रोड़ नगरोटा सूरियां में ठंडे पानी की छबील लगाते दुकानदार और ग्रामीण। -आयोजक
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां के रेलवे रोड स्थित बेकरी के समीप स्थानीय दुकानदारों ने मीठे पानी की छबील लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों और राहगीरों को मीठा और शीतल जल पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत प्रदान की गई। यह आयोजन पूर्व उपप्रधान सुखपाल गोगी, मनोहर लाल जाट, सुदेश शर्मा, अश्वनी मेहरा, सेवानिवृत्त त्रिलोक मेहरा, विजय जरयाल, रिंकू पठानिया, संजीव सिंह, रजिंद्र मेहरा, बिट्टू जाट, धर्मपाल महाजन, सतपाल मेहरा, रवि, अजय गुलेरिया, नवी आदि के सहयोग से किया गया। संवाद