फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिवानी ने मृदा विज्ञान में की पीएचडी

Fri, 04 Jul 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। कमांद गांव की कुमारी शिवानी ने चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से मृदा विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करके क्षेत्र व गांव का नाम रोशन किया है। शिवानी लंबागांव खंड की कर्णघट पंचायत के कमांद गांव की रहने वाली है। शिवानी के पिता सुशील कुमार चाड़क हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सुर्दशना देवी गृहिणी हैं। शिवानी ने जमा दो तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय जाखू शिमला से की है, जबकि बीएससी यशवंत सिंह परमार वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें