फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गणपति के रंग में डूबेगी शिव नगरी

Sat, 07 Sep 2024 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ की शिवनगरी शनिवार से भगवान गणेश के रंग में रंगने वाली है। ऐतिहासिक शिव मंदिर की पार्किंग में 14वें और पंडौल रोड के पंडाल में सातवें गणेश महोत्सव का आयोजन गणेश भक्तों की ओर से किया जाएगा। इस दौरान दोनों पंडालों पर शनिवार को नगर परिक्रमा के बाद भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। रोजाना शाम सात बजे से रात 10 बजे तक नामी गिरामी कलाकार भजन संध्या में शामिल होंगे और झांकियों का आयोजन होगा।
विज्ञापन


पार्किंग के पंडाल में महारुद्र यज्ञ पाठ शुरू होगा और 13 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और 14 सितंबर को रक्त दान शिविर आयोजित होगा तथा 15 सितंबर को विशाल भंडारे के बाद बिनवा खड्ड में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इसी प्रकार पंडौल रोड पंडाल में रोजाना श्रीमद्भागवत पुराण कथा होगी और 9 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। 16 सितंबर को विशाल भंडारे के बाद पंडौल रोड के पंडाल के भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा कुंसल में भी गणेश महोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें