फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में शिटाके मशरूम खेती प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में शिटाके मशरूम का निरीक्षण करते हुए कृ​षि मंत्री चंद्र कुमार
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य के किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति योजना क्रियान्वित की जा रही है। योजना के तहत क्षेत्र विशेष आधारित एकीकृत और समग्र कृषि को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जाइका समर्थित) के माध्यम से पालमपुर में याटस कॉरपोरेशन, जापान के सहयोग से तीन करोड़ 25 लाख की लागत से निर्मित शिटाके मशरूम खेती प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। समारोह में सीपीएस आशीष बुटेल, सीपीएस किशोरी लाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चंद्र कुमार ने कहा कि जाइका परियोजना के दूसरे चरण में शिटाके मशरूम खेती प्रशिक्षण केंद्र पांच करोड़ नौ लाख के बजट का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि हिम उन्नति योजना के तहत वर्तमान वित्त वर्ष में 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। हिम उन्नति के तहत अब तक 286 क्लस्टरों को चिह्नित किया गया है। कृषक बचित्र सिंह गुनेहड, मुरली धर खरोट, पूर्णिमा देवी और निरजन पपरोला ने शिटाके मशरूम में छह दिन का प्रशिक्षण लेने के बाद अपने अनुभव भी साझा किए। इस मौके पर कृषि विवि के कुलपति डॉ. डीके बत्स, कुलसचिव डॉ. मधु चौधरी, ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. रघुबीर सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सुनील चौहान, डॉ. राहुल कटोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें