सिया वालिया को सम्मानित करते पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार। स्त्रोत स्कूल
- फोटो : संवाद
पालमपुर (कांगड़ा)। शिक्षा बोर्ड के जमा दो के परिणाम में प्रदेश भर में आठवें स्थान पर रहीं सिया वालिया को रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सम्मानित किया। शांता कुमार ने सेंट पाल स्कूल पालमपुर में एक कार्यक्रम भाग लेकर सिया को सम्मानित किया। उन्होंने उसकी सफलता के लिए सिया, अध्यापकों और परिजनों को भी बधाई दी। शांता ने कहा कि इस बार दसवीं और जमा दो की परीक्षाओं ने बेटियों ने बाजी मारी है, वे सभी बधाई की पात्र है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।