फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: होटलों-होम स्टे पर नजर रखेगी सात सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्वच्छता सुरक्षा प्रबंधन पर एसडीएम देवी चंद ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। देवी चंद ठाकुर ने कहा कि उपमंडल में चल रहे 42 होटल, होम स्टे को चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि सात सदस्य कमेटी का उद्देश्य होटलों, रिसॉर्ट और होम स्टे में स्वच्छता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


कमेटी इन संस्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। एसडीएम ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ाने के प्रयासों के तहत लोकप्रिय स्थलों पर सौंदर्य और स्वच्छता बढ़ाने के लिए स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग नामक पहल शुरू की है। उन्होंने लोगों से भी इसमें सहयोग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें