फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में बुजुर्गों के लिए होगा अलग वार्ड

Wed, 09 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक उपायुक्त रितेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें समिति के वर्ष 2015-16 के लिए अनुमानित 3.62 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में लोगों को बेहतर एवं अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नवीन उपकरण एवं अत्याधुनिक मशीनरी खरीदी जाएगी। इसके अतिरिक्त लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड, महिला वार्ड और प्राइवेट वार्ड का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उपायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को परिसर में स्थित पार्क के समुचित रखरखाव के निर्देश दिए। बैठक में अस्पताल में बुजुर्गों के लिए 10 बिस्तरों का विशेष वार्ड आरंभ करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा अस्पताल परिसर में 16 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों एवं वार्डों के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न उपकरणों की खरीद की स्वीकृति भी प्रदान की गई। रितेश चौहान ने कहा कि चिकित्सकों सहित विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को सेवा में बेहतर प्रदर्शन करने पर वार्षिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। शीघ्र ही अस्पताल की वेबसाइट आरंभ की जाएगी। इस पर लोगों की सुविधा के लिए डॉक्टरों की उपलब्धता संबंधी जानकारी एवं अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस राणा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें