देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। वरिष्ठ नागरिक मंच देहरा ने सोमवार को कुंदलीहार में 28वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश उप्पल ने की, जबकि मुख्यातिथि के रूप में निजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक अशोक शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के हितों, उनके सामाजिक उत्थान और कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. आरके अरोड़ा ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन भागी राम कटनोरिया ने किया। वहीं, मोहिंद्र धीमान और सूरम सिंह ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। चर्चा सत्र में भूपेश उप्पल, धर्मवीर खट्टा, डॉ. रक्षपाल और ओंकार सिपहिया ने अपने विचार रखे। संवाद