फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 25 को होगा कबड्डी के वरिष्ठ महिला वर्ग चयन का ट्रायल

Fri, 23 Oct 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा कबड्डी संघ की ओर से वरिष्ठ महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता और चयन ट्रायल 25 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सनौरा पंचायत मैदान में होगा। इसमें भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों का जिला कांगड़ा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। संघ के नियमों के अनुसार खिलाड़ियों की आयु 20 वर्ष से अधिक और वजन अधिकतम 75 किलोग्राम होना चाहिए। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड लाना होगा। खिलाड़ी ट्रायल में अपने जोखिम पर भाग लेंगे। किसी भी विवाद में अंतिम फैसला कांगड़ा कबड्डी संघ का मान्य होगा। चयनित टीम 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक रामपुर में होने वाली राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें