कांगड़ा में बास्केटबाल चयन प्रक्रिया के दौरान आए हुए खिलाड़ियों के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी। स
कांगड़ा। नगर परिषद मैदान कांगड़ा में रविवार को जिले की बास्केटबाल टीम का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में लगभग 172 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 116 लड़के और 56 लड़कियां शामिल रहीं। पांवटा साहिब में 15 से 17 अगस्त तक लड़के और लड़कियों की प्रदेश स्तरीय बास्केटराल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसे लेकर नगर परिषद मैदान कांगड़ा में जिला कांगड़ा की लड़के और लड़कियों की टीमों का चयन किया गया। इसमें 12 लड़के और 12 लड़कियों का चयन किया गया, जो पांवटा साहिब में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला कांगड़ा बास्केटबाल एसोसिएशन की सचिव संदीप मित्तल ने बताया कि खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने के चलते चयन करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस मौके पर उनके साथ कोषाध्यक्ष पवन कुमार भी मौजूद रहे। संवाद