फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अलर्ट के बीच कंडवाल बैरियर पर सुरक्षा कड़ी

Fri, 09 May 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कंडवाल में वाहन की जांच करते पुलिस और आईटीबीपी के जवान। संवाद
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। पाकिस्तान की हरकतों को देखते हुए वीरवार को पंजाब और हिमाचल प्रदेश सीमा पर स्थित कंडवाल बैरियर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। वीरवार को जिला कांगड़ा के विभिन्न एंट्री प्वाइंट पर हिमाचल पुलिस सहित आईटीबीपी के जवानों ने जिले में आने वाले वाहनों की पूरी गहनता से जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया। डीएसपी विशाल वर्मा ने वीरवार को कंडवाल पुलिस नाके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी के जवान और कंडवाल में हिमाचल पुलिस के अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। जवान पूरी मुस्तैदी से कार्य रह रहे हैं। प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है और सामान को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें