फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अनुभाग अधिकारी पंकज कुमारी सेवानिवृत्त

विज्ञापन
सुखार राजा का तालाब निवासी पंकज कुमारी शर्मा जोकि शिमला से बतौर अनुभाग अधिकारी सेवानिवृत हुईं,
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में 38 वर्ष तक सेवाएं देने के उपरांत सुखार निवासी पंकज कुमारी शर्मा शिमला से बतौर अनुभाग अधिकारी सेवानिवृत्त हो गईं। उनकी सेवानिवृत्ति पर विभागीय स्टाफ ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बुधवार को सुखार राजा का तालाब में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उनके पति सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रेम शर्मा और पारिवारिक सदस्य विशेष रूप से शामिल रहे। उनकी सकुशल सेवानिवृत्ति पर परिवारजनों ने प्रीति भोज का आयोजन किया हुआ था। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन जोन नूरपुर और विद्युत पेंशनर फॉर्म के सदस्यों, राज्य संगठन सचिव अश्विनी ठाकुर और विद्युत पेंशनर फोरम के सदस्य पवन मोहल ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें