देहरा के भटेर वासा में मलटा के बगीचे का निरीक्षण करते हुए उद्यान विभाग के सचिव सी पालरासू।
धर्मशाला। बागवानी विभाग के सचिव सी पालरासू ने विकास खंड देहरा के गांव भटेर वासा में शिवा प्रोजेक्ट के तहत लगने वाले बगीचे का निरीक्षण किया। शिवा प्रोजेक्ट के तहत एक साथ 7.4 हेक्टेयर भूमि पर बगीचा लगाया जाएगा। बगीचे के लिए सोलर बाड़बंदी और एक लाख लीटर की क्षमता वाले पानी के टैंक का निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। उन्होंने किसानों को बगीचे में अंतर फसल लगाने की सलाह दी। इस दौरान देहरा के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. विवेक गर्ग, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. आरती ठाकुर, आरती धीमान, किसान कुलदीप सिंह, सुमन कुमार, रविंद्र कुमार, सुरजीत सिंह मौजूद रहे। संवाद