फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रास्ता न खुलवाने पर घेरा एसडीएम कार्यालय, लगाए नारे

Fri, 27 Sep 2024 07:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विकास खंड रैत की पंचायत कल्याड़ा के ओडर गांव में रास्ता न खुलवाने को लेकर वीरवार को ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय धर्मशाला का घेराव पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें यहां से कहीं ओर भेजने की मांग उठाई। इस दौरान ग्रामीण जमीन पर बैठ गए और एसडीएम के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व पंचायत प्रधान बलवीर चौधरी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के माध्यम में सरकार को ज्ञापन भेजा और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बलबीर चौधरी ने कहा कि बुधवार को डीसी कांगड़ा से गांव के व्यक्ति की ओर से बंद किए रास्ते को खोलने के लिए मिले तो उन्होंने एसडीएम धर्मशाला को मौके पर जाकर रास्ता खुलवाने को कहा था, लेकिन पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी एसडीएम मौके पर नहीं आए तो ग्रामीणों ने फिर खुद रास्ते पर रखे पत्थरों को हटाया। ग्रामीणों रणजीत, मनोज कुमार, चंद्र कुमार और वीना देवी आदि ने बताया कि सालों पुराने इस रास्ते पर सरकारी पैसा इस्तेमाल किया गया है, लेकिन कुछ लोगों ने वहां पत्थर लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीएम इस मामले में डीसी की बात को भी अनदेखा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ऐसे अधिकारियों का तबादला यहां से कर दें और उनकी जगह ऐसे अधिकारियों को लाए जो लोगों के काम भी आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें