फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परागपुर में आधी रात को जली स्कूटी

Tue, 06 Oct 2026 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
परागपुर की पुली के पास जलकर राख हुई स्कूटी।स्रोत : संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर से नैहरनपुखर सड़क पर रविवार देर रात एक संदिग्ध स्कूटी जलकर पूरी तरह राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखकर दो अज्ञात व्यक्तियों को वहां खड़े भी देखा है। सोमवार सुबह जांच करने पर पता चला कि यह सुजुकी कंपनी का पेट्रोल स्कूटी थी। पास ही घर के मालिक शम्मी धीमान ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे दो लोग कलोहा की तरफ जा रहे थे और स्कूटी स्टार्ट न होने के कारण उसे धक्का दे रहे थे। इसके बाद रात करीब 12:30 बजे शम्मी को किसी का फोन आया कि कोई वाहन जला है। जब वह बाहर आए तो स्कूटी की स्थिति बेहद खराब थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सोमवार को मौके पर पहुंची और जले हुए स्कूटी को अपने साथ ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चेसिस नंबर के जरिए इसके मालिक की पहचान करने के लिए जांच जारी है। मामले की पुष्टि एएसपी नवदीप कुमार ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें