रक्कड़ (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए भूकंप जागरूकता और आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य वक्ता एवं रिसोर्सपर्सन डॉ. अरविंद कुमार, जो वर्तमान में ताइवान में कार्यरत हैं, ने विद्यार्थियों को भूकंप के वैज्ञानिक कारणों, इसके उत्पन्न होने की परिस्थितियों और विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाले भूकंपों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. मनोज काहोल, डॉ. रमन कुमार, प्रो. रितिका रानी, प्रो. नैना सिंह और प्रो. मनीषा भी उपस्थित रहीं। संवाद