नगरोटा बगवां में सतगुरु श्री नाभा दास जयंती कार्यक्रम में सतगुरु के चित्र को नमन करते मुख्यतिथि
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के मंगलवार को चाहड़ी स्थित अक्षय मैरिज पैलेस में सतगुरु श्री नाभा दास की जयंती मनाई। श्री नाभा दास सेवा समिति एवं महाशा सभा ब्लॉक नगरोटा बगवां की ओर से कार्यक्रम में पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली की पत्नी भूमिका बाली बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने सतगुरु श्री नाभा दास की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान को नीचा दिखाने वालों की निंदा की गई। मुख्यातिथि ने सभा को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर सतगुरु की जीवनी पर बच्चों की एक प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें प्रथम तीन स्थानों पर आए बच्चों आदित्य गढ़वाल, साक्षी और आदित्य कश्यप और समुदाय के मेधावी बच्चों को नकद राशि भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभा के प्रधान उत्तम चंद, किशोरी लाल, अमर नाथ, रमेश चंद, राजेश कुमार और संजीव कुमार और अन्य उपस्थित रहे।