फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वरंडा स्कूल में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Thu, 27 Aug 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। हिमवीर जागृति मंच ने जागरूकता अभियान की तीसरी कड़ी के तहत वरंडा स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधे रोपे गए। वक्ताओं ने युवाओं को पेड़-पौधों के संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक का उपयोग घटाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सेवानिवृत्त अधिकारी रमेश सिंह ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में 88 वर्षीय सेवानिवृत्त स्थानीय निवासी माया सिंह को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। मंच के अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें