फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर पांच प्रण लेकर पहुंचेगा संघ : बालकृष्ण

विज्ञापन
इंदौरा के इन्दपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में उप​स्थित स्वयंसेवक। स
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल के इंदपुर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयदशमी के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता कर्नल (सेवानिवृत्त) दीना नाथ शर्मा ने की। इस अवसर पर सह प्रांत गोसेवा प्रमुख बालकृष्ण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। कर्नल दीना नाथ शर्मा ने कहा कि संघ समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बालकृष्ण ने शस्त्र पूजन के महत्व और इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पांच प्रण लेकर संघ हर घर तक पहुंचेगा और समाज में राष्ट्रभाव जागृत करने के अपने लक्ष्य को साकार करेगा। कार्यक्रम के उपरांत मां दुर्गा सरस्वती विद्या मंदिर इंदपुर से लेकर प्लाहघाट मुख्य चौक तक पथ संचलन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें