पुलिस जिला देहरा के नए एसपी संदीव धवल का स्वागत करते हुए एएसपी नवदीप सिंह।स्रोत : पुलिस विभाग
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। आईपीएस अधिकारी संदीप धवल ने पुलिस जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पुलिस विभाग ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। संदीप धवल ने कहा कि व्यावसायिक पुलिसिंग, जनसेवा और सामुदायिक सहभागिता उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान, अपराध नियंत्रण और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। संवाद