फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी में भरे 13 मिठाइयों के सैंपल

Fri, 10 Nov 2023 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। दीपावली के मद्देनजर शुक्रवार को कांगड़ा जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त सविता एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक ठाकुर ने ज्वालामुखी शहर और आसपास के क्षेत्र में मिठाइयों की दुकानों में दबिश देकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त ने बताया कि दीपावली और भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर मिठाइयों और किराने की दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम औचक निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में ज्वालामुखी शहर की एक दर्जन दुकानों में खाद्य पदार्थों के 13 सैंपल लिए गए। इनमें बर्फी, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पिन्नी, पेड़ा, मट्ठी, शक्कर पारा, बेसन और लड्डू के सैंपल भरे। निरीक्षण के दौरान शहर में मिठाई की दुकानों पर 60 किलो के करीब मिठाई खराब पाई गई। खराब मिठाई को टीम ने नष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें