फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चित्रकला प्रतियोगिता में समर दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
जिलास्तरीय कला प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे छात्र समर भाटिया को सम्मानित करते प्रधानाचार्
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। शहीद वीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदोआ का छात्र समर भाटिया जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा। जिला स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में समग्र शिक्षा अभियान के सौजन्य से किया गया था। समर भाटिया के स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार धीमान व समस्त अध्यापकों ने स्वागत कर छात्र को सम्मानित किया। इस मौके पर समर के पिता और बलदोआ स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें