कोटला (कांगड़ा )। सनातन धर्म आश्रम श्री गोरक्ष धूना कोटला के संस्थापक महंत योगी लाड्डूनाथ को सोमवार को नाथ संप्रदाय की परंपरा अनुसार समाधि दी गई। वह रविवार को ब्रह्मलीन हो गए थे। अंतिम यात्रा में योगी बुंझराडु नाथ, कोटला के स्थानीय लोगों के साथ पंजाब, हिमाचल, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर के शिष्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 47 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत समाधि की रस्म के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। महंत योगी लाड्डूनाथ की ओर से पूर्व में नामित मोनिनाथ को अब श्री गोरक्ष धूना कोटला का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। संवाद