फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सद्दूं पंचायत के रोहित ठाकुर बने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता

Tue, 14 Apr 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत बड़ोह विकास खंड में सददूं पंचायत के रहने वाले रोहित ठाकुर सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता बन गए हैं। रोहित ठाकुर ने एडवोकेट नैतिता शर्मा के पास प्रैक्टिस की है। अब उनकी ट्रेनिंग पूरी हो गई है। रोहित ने बताया कि उनकी जमा दो तक पढ़ाई सददूं सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई है। उन्होंने साल 2007 में दसवीं सददूं से और 2009 में जमा दो की पढ़ाई बॉय स्कूल नगरोटा बगवां से पूरी की है। उसके बाद बड़ोह काॅलेज से ग्रेजुएशन की है। वहां वह 2013-14 में प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने धर्मशाला रीजनल सेंटर से एलएलबी की पढ़ाई और धर्मशाला काॅलेज से ही एमएससी मैथ्स की पढ़ाई की। वह धर्मशाला और कांगड़ा में भी बतौर अधिवक्ता सेवाएं दे चुके हैं। कांगड़ा बार एसोसिएशन के महासचिव भी रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों व गुरुजनों को दिया है। धर्मशाला के प्रसिद्ध एजुकेशन एक्सपर्ट व गणित के शिक्षक संजीव ठाकुर को वह अपना आदर्श मानते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें