फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शाहपुर में सड़क बनी दलदल, रेंगते गुजर रहे वाहन

Wed, 25 Jun 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शाहपुर में फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते कीचड़ के कारण पेश आ रही चालकों को समस्या। स्त्रोत :
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर में लगभग 17 किलोमीटर क्षेत्र में पठानकोट-मंडी फोरलेन का काम चला हुआ है। इससे यहां की सड़क हल्की सी बारिश में भी दलदल में तब्दील हो रही है। कीचड़ में वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं तो राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। अधिकतर दोपहिया वाहन चालक सड़क पर फिसलते नजर आ रहे हैं। कई बार तो कीचड़ में बड़ी गाड़ियां भी फंस रही है, जिस कारण लंबा जाम लग रहा है। द्रमण, 39 मील और शाहपुर बाजार में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यहां जगह-जगह खोदाई की है और पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पैड़ से लेकर छतड़ी तक काम पूरा हो चुका है, लेकिन द्रमण से लेकर सारनू तक पूरे हाईवे को उखाड़ दिया है। पुहाड़ा से लेकर रैत तक लगभग 90 फीसदी काम पूरा और चंबी में भी एक बड़े ब्रिज का काम चला हुआ है। इसके बाद फोरलेन का चौथा हिस्सा लदवाड़ा लेकर राजोल तक है। यहां पर भी 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कुल मिलकर छतड़ी से लेकर सारनू तक फोरलेन के बड़े हिस्से का काम इस समय चला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें