लंबागांव (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अपर लंबागांव में बुधवार को नशा निवारण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठवीं की रिया प्रथम, आठवीं की ही अनन्या दूसरे और छठी के दिव्यांश व दसवीं की तन्वी तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने स्कूल से लेकर अपर लंबागांव बाजार तक नशा निवारण पर रैली भी निकाली। स्कूल प्रधानाचार्य पवन महाजन ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और नशे के लत से दूर रहने की प्रेरणा और सलाह दी। साथ ही आपदाओं से अपना और अपने परिवार का बचाव कैसे करना है उसके गुर सिखाए। इस मौके पर विनोद भारती, मनजीत मुकेश, सुमित, संसार, संदीप सूद, किरण बाला और सरोज बाला आदि मौजूद रहे।