नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां के ईको क्लब की ओर से मंगलवार को विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ईको फ्रेंडली राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कागज, धागे, पत्तियों, बीजों और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक राखियां बनाईं और हरित पर्व मनाने का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम, आद्या ने द्वितीय तथा अंशिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा बीकॉम द्वितीय वर्ष की हर्षप्रीत और अलिश्वर्या को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सोनी ने विजेताओं व प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देती हैं। संवाद