फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मोरछ गांव के रिंकू जरयाल बने सह-लेखा अधिकारी

Wed, 06 Aug 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
रिंकू
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। बोह घाटी के गांव मोरछ निवासी ठाणु राम जरयाल के बेटे रिंकू जरयाल ने आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय में सह-लेखा अधिकारी के पद पर नियुक्त होकर अपने 10 साल के संघर्ष को सफलता में बदल दिया है। मंगलवार को उन्होंने नई दिल्ली में पदभार ग्रहण किया। रिंकू ने प्राथमिक शिक्षा गांव मोरछ के सरकारी स्कूल और आगे की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोह से पूरी की। कई बार मात्र 1-2 अंकों से असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे। रिंकू के पिता ठाणु राम बोह में जनरल स्टोर चलाते हैं। रिंकू ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें