फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सौ मीटर दौड़ में रिधिमा रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। शिक्षा खंड राजा का तालाब के अंतर्गत कक्षा प्रथम से आठवीं तक के दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला राजा का तालाब में हुई। इसमें सौ मीटर चाल प्रतियोगिता में चरोड़ स्कूल के प्रिंस प्रथम और महतोली के सांची द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, सौ मीटर दौड़ में बनोली स्कूल की रिधिमा ने पहला और रोड़ स्कूल की जाहन्वी ने दूसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बनोली की रिधिमा प्रथम और रप्पड़ स्कूल के आरुष द्वितीय स्थान पर रहे। गेंद फेंकने में रप्पड़ की अनन्य प्रथम स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ में ढसोली की अनिक्षा विजेता रही। नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों के साथ उनके माता-पिता ने भी भाग लिया। यह जानकारी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मंजू लता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें