फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में एरियर नहीं मिला तो कोर्ट जाएंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी : सिंधिया

Tue, 14 May 2024 03:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संघ के प्रधान जगदीश सिंधिया और सदस्यों ने चेताया है कि अगर उनकी समस्या का हल 10 दिनों के अंदर नहीं किया गया तो सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से गुरेज नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि उन्हें आज तक एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने निदेशक शहरी विकास विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार शिमला को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि प्रदेश सरकार ने सभी कर्मचारियों को संशोधित वेतन और पेंशन देने की स्वीकृति प्रदान कर रखी है।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी कर्मचारियों को पेंशन और वेतन संशोधित दरों पर दिया जा रहा है। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त की राशि 50 हजार रुपये जारी कर दी गई है। जबकि ज्वालामुखी नगर परिषद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज तक एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। संघ के प्रधान जगदीश सिंधिया ने पूछा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। क्या रेगुलर स्टाफ और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निदेशक का अलग-अलग आदेश पत्र जारी होगा, इसे स्पष्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें