फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बाबा कांशी राम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में जयंती समारोह के दौरान बाबा कांशी राम को श्रद्धां
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। पहाड़ी गांधी के नाम से विख्यात बाबा कांशी राम की जयंती पर डाडासीबा कॉलेज में शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय परिवार ने बाबा कांशी राम को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी बाबा कांशी राम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता के रूप में बाबा कांशी राम के पौत्र विनोद शर्मा ने कहा कि बाबा कांशी राम ने अपना पूरा जीवन सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। इस दौरान प्राध्यापक प्रो. जतिंद्र कुमार, देविंद्र सिंह, राम पाल, खेम चंद, शीतल देवी, पलक सिंह, अंजना सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें