फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टेंडर की अधिसूचना वापस लेने के विरोध में उतरे रैत पंचायत के प्रतिनिधि

Sat, 12 Apr 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। विकास खंड रैत के प्रधानों और उपप्रधानों की बैठक शुक्रवार को चंबी के निजी होटल में हुई। बैठक में सरकार की ओर से इस वित्त वर्ष पंचायतों में विकास कार्यों के लिए निकाले गए टेंडरों के ब्लॉक स्तर पर करवाने की अधिसूचना का विरोध किया गया। अंबाड़ी पंचायत प्रधान विक्रम ने कहा कि पंचायतों के विकास कार्यों के लिए रेत, बजरी, ईट, पत्थर सहित स्टरिंग सभी प्रकार की सामग्री के टेंडर संबंगी सभी शक्तियां पंचायत अधिनियम के अनुसार केवल पंचायतों की ही हैं। बैठक में सभी प्रधानों, उपप्रधानों ने इसका विरोध किया। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों का कहना है कि पहले विज्ञापन के माध्यम से पंचायत में टेंडर लगाए जाते थे। सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि नोटिफिकेशन को शीघ्र रद्द किया जाना चाहिए, जिससे लोगों के विकास कार्य पहले की तरह चल सकें। इस अवसर पर योगराज चड्डा, पप्पू राम, अरुण कुमार, अनिल कुमार सहित लगभग 40 प्रधान और उपप्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें