कुलथी में विधायक पवन काजल का स्वागत करते लोग। पार्टी
कांगड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है। युवा पीढ़ी को अपनी सभ्यता ओर संस्कृति से रू-ब-रू होने का भी मौका मिलता है। यह बात रविवार को विभिन्न गांवों में आयोजित भंडारे में पहुंचे विधायक पवन काजल ने कही। पंचायत कुल्थी के मझाकड़ा, पंचायत सहौड़ा के गांव बल्ला और पंचायत जोगीपुर के गांव छोटी हलेड़ में भंडारे लगाए गए। काजल ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार बेरोजगारों को स्थायी सरकारी क्षेत्र में रोजगार देने और चुनावी गारंटियों को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने आए दिन प्रदेश और दूसरे राज्यों की जनता पर थोपे जा रहे एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर भी सरकार की निंदा की। इस दौरान जयंती मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक कुमार, अभिषेक, रविंदर, साहिल, अंकित, नवनीत, अंशुल, विशाल और नंद लाल सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद