फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य, बिना आईडी नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

Fri, 09 Jan 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। प्रदेश के किसानों के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है। कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि इस पोर्टल पर पंजीकरण करने से किसानों को एक विशेष पहचान संख्या (एग्रीस्टैक आईडी) प्राप्त होगी। भविष्य में कृषि विभाग से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके पास यह आईडी होगी। किसान यह पंजीकरण अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष 6000 रुपये की सहायता प्राप्त करने वाले किसानों के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और सभी लोक मित्र केंद्रों में उपलब्ध है। पंजीकरण के लिए किसान को आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और किसी एक भूमि का खसरा नंबर साथ लेकर जाना होगा। एक खसरा नंबर दर्ज करते ही किसान के नाम से जुड़ी अन्य सभी भूमि स्वतः पोर्टल से लिंक हो जाएंगी। उन्होंने राजस्व विभाग के ग्रामीण स्तर के अधिकारियों से आग्रह किया है कि जिन किसानों के पास खाता-खतौनी संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं है, उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें। वहीं, लोक मित्र केंद्र संचालकों से भी पंजीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें