फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक और सहायिका के भरे जाएंगे पांच पद

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक और सहायिका के पांच पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत धनोट के धनोट केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत घुरकाल के घुरकाल, अंब पठियार के अंब पठियार-एक, सिहोरपाई के जजवाड़, गाहलियां के रूकवालाहड़ और डोहग देहरियां के डोहग देहरियां केंद्र में सहायिका के पद भरे जाएंगे। पात्र उम्मीदवार संपूर्ण दस्तावेजों सहित प्रार्थना पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में 26 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। 28 जुलाई को सुबह 11:00 बजे साक्षात्कार का आयोजन एसडीएम ज्वालामुखी के कार्यालय में होगा। केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें