फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा सूरियां-लंज सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पिछले कई सालों से अपने पुनरुद्धार की बाट जोह रही नगरोटा सूरियां-लंज सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसका पुनर्निर्माण आधुनिक एफडीआर तकनीक से होगा। इसका शुभारंभ कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। सड़क के निर्माण से जहां वाहन चालकों को हिचकोले खाने से निजात मिलेगी, वहीं पौंग झील में पर्यटकों की आमद में भी इजाफा होगा। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। सड़क का टेंडर दिल्ली की कंपनी को अवार्ड हुआ है। 1011.23 लाख से आधुनिक तकनीक से बनने वाली साढ़े पांच मीटर चौड़ी और 8.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए पहले 100 मीटर तक बनाकर ट्रायल लिया जाएगा। कंपनी के इंजीनियर रवि ने बताया कि सड़क के प्रत्येक किलोमीटर पर 250 मिलीमीटर गड्ढा खोद कर मिट्टी का नमूना लेकर फरीदाबाद लैब में भेजा गया था। 56 दिन बाद लैब रिपोर्ट आने के बाद अब सड़क की मिट्टी को उखाड़कर आधुनिक तकनीक का केमिकल मिलाकर सड़क में बिछाकर लेवल किया जाएगा। उसके बाद टारिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर 2026 तक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण के बाद पांच वर्ष तक सड़क के रखरखाव का जिम्मा कंपनी का रहेगा। नगरोटा सूरियां से लंज तक सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि पता ही नहीं चलता सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। इस सड़क के बनने से विश्वप्रसिद्ध मंदिर मसरूर के साथ नगरोटा सूरियां के पास पौंग झील में पर्यटकों की भी आमद बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें