कांगड़ा। विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में एमसीएम डीएवी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से कविता पाठ और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान हुई कविता पाठ प्रतियोगिता में राशि ने प्रथम स्थान, दृष्टि ने द्वितीय और पद्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सिंचन ने प्रथम, शाईना ने द्वितीय और कशिश ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर कॉलेज प्राध्यापक प्रो. संजीव सूरी, डॉ. अंकिता शर्मा, डॉ. आशीष मेहता, प्रो. निहारिका आदि माैजूद रहे।