लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव में वीरवार को रमेश कुमार शर्मा ने नए थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह कांगड़ा में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे थे। निवर्तमान एसएचओ कुलदीप सिंह का तबादला कांगड़ा किया गया है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत नए एसएचओ रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहयोग और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगी। संवाद