फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आतंकी हमले और पाकिस्तानी गोलीबारी के विरोध में रोष रैली

Sat, 10 May 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
स्वामी अतुल कृष्ण महाराज के अगुवाई में रक्कड़ बाजार में पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी करते श्रद
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तानी गोलाबारी के विरोध में शुक्रवार को रक्कड़ में भारी रोष प्रदर्शन हुआ। नरसंहार में मारे गए निर्दोष हिंदुओं की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन की अगुवाई स्वामी अतुल कृष्ण महाराज ने की। रैली नरसिंह मंदिर परिसर से शुरू होकर रक्कड़ बाजार तक निकाली गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के जोरदार नारे लगाए। स्वामी अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा कायरतापूर्ण हरकतें करता रहा है और अब समय आ गया है कि भारत उसकी हर चाल का मुंहतोड़ जवाब दे। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय सेना इसका उचित प्रतिशोध लेगी। प्रदर्शन के अंत में हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें