फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राकेश बने आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी संघ के प्रधान

Mon, 21 Sep 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जिला कांगड़ा आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी संघ के चुनाव उपस्थित कर्मचारी। -स्रोत : संघ
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी संघ के चुनाव रविवार को किसान भवन ईच्छी में हुए। मुख्य आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी संजीव परमार और किशोरी लाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समस्त कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हुआ। इसमें जिले के लगभग सभी आयुष उपमंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चुनाव में सर्वसम्मति से राकेश कुमार को एक बार फिर संघ के जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा पामिल मनकोटिया को वरिष्ठ उपप्रधान, मोहन कुमार को सचिव और दिनेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद प्रधान राकेश कुमार ने प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें