फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रजत ने जीती बनोड़ू छिंज मेले की माली

Thu, 23 Apr 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। बनोड़ू छिंज मेले का बुधवार को समापन हो गया। तीन दिन तक चले इस मेले में कांगड़ा के रजत ने जवाली के शिवम को हराकर माली जीती। मेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता में कंडबाड़ी ने ज्वालामुखी को हराकर ट्राॅफी अपने नाम की। मेला कमेटी के अध्यक्ष संजीव राणा ने बताया कि कुश्ती विजेता को 71 हजार और उपविजेता को 51 हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए। वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता को 7100 रुपये दिए गए। इस मौके पर राजेंद्र राणा, कुलवीर राणा, तिलक शर्मा, लखविंद्र राणा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें