फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का तालाब: देहरी गांव में चरस, चिट्टा और एक लाख रुपये की नकदी के साथ तीन गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 02:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब(कांगड़ा)

सार

नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान के तहत बीती रात को नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुलिस जिला नूरपुर की ओर से नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान के तहत बीती रात को नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस थाना ज्वाली के अधीन गांव देहरी में रंजना देवी पत्नी मदन सिंह, सन्नी कुमार पुत्र मदन सिंह और सुनील कुमार उर्फ नोखा पुत्र मदन सिंह के मकान की तलाशी के दौरान 130 ग्राम चरस, 6.82 ग्राम चिटटा, 102340 नकदी व डिजिटल तराजू बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना ज्वाली में मामला पंजीकृत किया गया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसराअंधेरे का फायदा उठाकर मौका से फरार हो गया। नूरपुर पुलिस की ओर से विभिन्न-2 स्थानों पर तलाशी की। मंगलवार को फरार हुए तीसरे आरोपी सुनील कुमार को गांव देहरी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। मामले की पुष्टि एसपी कुलभूषण वर्मा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें